Logo

Logo

Welcome

Please let us know your views in the form of comments on the post.

Monday, September 4, 2017

कार्यकारणी सदस्यों की बैठक के कार्यवृत्त

दिनांक ३.९.२०१७ को कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक का आयोजन सुबह १०:३० पर सामुदायिक केंद्र, सेक्टर - १९ में किया गया  I  बैठक में  निम्नलिखित  सदस्यों की उपस्थिति दर्ज की गयी :


बैठक के आरम्भ में श्री पी.सी. शर्मा, महासचिव  ने कार्यकारिणी सदस्यों को प्रबन्ध निकाय की बैठक जो कि १९.८.२०१७ को सुबह ११.०० बजे सामुदायिक केंद्र, सेक्टर-१९ में आयोजित की गयी थी, में लिए गए निर्णयों से अवगत करवाया और उनकी सहमती का अनुरोध किया I   सभी सदस्यों ने प्रबंध निकाय की बैठक में लिए गए निर्णयों का समर्थन किया और १ अक्टूबर, २०१७ के दिन "बुजुर्ग दिवस" मानाने के कार्यक्रम को अपनी पुष्टि प्रदान की  I 

चर्चा के केंद्र बिंदु :

१)  १ अक्टूबर २०१७ को ८० वर्ष पूर्ण कर रहे सदस्यों को सम्मानित करना  I 
२)  श्री पी. के. सोनी को उनकी  सामजिक कर्मठता के लिए सम्मानित करना  I 
३)  "बुजुर्ग दिवस" पर एक कवि गोष्ठी का आयोजन जिसका जिम्मा श्री मोहिंदर कुमार को सोंपा गया  I 
४)  मुख्य अतिथि  के नाम पर विचार  I 
५)  कार्यक्रम की रूप रेखा पर विचार  I 
६)  कार्यक्रम के अंत में जलपान व भोजन की व्यवस्था  I 
७)  कार्यक्रम का समय सांय ६.०० से ९.०० बजे तक  I 
८)  अनुमानित खर्च लगभग  रू. ३५,०००/=  I 
९)   बैठक में श्री दिनेश गर्ग, अध्यक्ष - आर. डब्ल्यू.  ए., व  विशेष  अतिथि सदस्य ने सूचित किया कि दिसम्बर    माह में  अंडमान और निकोबार भ्रमण का एक कार्यक्रम विचाराधीन है अतः इच्छुक सदस्य अपने नाम उन्हें दे दें  I    

श्री पी. सी. शर्मा, महासचिव के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ बैठक का समापन हुआ  I



( सतीश गुप्ता )                             (  पी. सी. शर्मा )                               ( जी. सी. गुप्ता )
    अध्यक्ष                                        महासचिव                                          उपाध्यक्ष


( मोहिंदर कुमार )
 कार्यकारी सदस्य 

No comments:

Post a Comment